लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के साथ कुछ भी होता है तो इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एक छिपी हुई भूमिगत ताकत को बढ़ावा दे रहे हैं जो लोगों को अपमानित कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबा रही है। यादव की यह टिप्पणी करणी सेना के सदस्यों द्वारा आगरा में सुमन के आवास पर किए गए हमले के मद्देनजर आई है।

यह संगठन संसद में सुमन द्वारा हाल में दिये गये एक बयान का विरोध कर रहा था, जिसमें उन्होंने राजपूत राजा राणा सांगा को देशद्रोही कहा था। यादव ने यहां प्रेसवार्ता में कहा, ह्लअगर उनके (सुमन) या किसी और के साथ कोई घटना होती है या उन्हें अपमानित भी किया जाता है, तो इसके लिए एकमात्र जिम्मेदार व्यक्ति मुख्यमंत्री होंगे।

वह इन समूहों को उसी तरह प्रोत्साहित कर रहे हैं जैसे हिटलर अपने सैनिकों का प्रोत्साहन करते थे। सपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में एक छिपी हुई भूमिगत ताकतह्व काम कर रही है, जो लोगों को निशाना बना रही है, थानों में उनका अपमान कर रही है और असहमति को दबा रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ ह्लजीरो टॉलरेंस (उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने का) ह्व का दावा करते थे, वे अब खुद इसमें उलझे हुए हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना दावा किया, ह्लउनका अपना एक अधिकारी पकड़ा गया (निवेश प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए पैसे मांगते हुए)। वह मुख्यमंत्री के आवास पर छिपा होगा।

यादव परोक्ष रूप से आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश का जिक्र कर रहे थे, जो ‘इन्वेस्ट यूपी’ के सीईओ के रूप में तैनात थे और हाल में सरकार ने उनका नाम एक परियोजना को मंजूरी देने के लिए पैसे मांगने के आरोप लगने बाद उन्हें निलंबित कर दिया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version