पटना: पटना के एक सरकारी कार्यालय में शुक्रवार को ‘दुर्घटनावश गोली चलने’ की घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर छज्जू बाग इलाके में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में हुई।

शहर पुलिस अधीक्षक (एसपी) (मध्य) दीक्षा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) ले जाया गया। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह घटना कार्यालय में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल से ‘दुर्घटनावश गोली चलने’ का मामला प्रतीत हो रहा है। अधिकारी ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version