राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,बिलासपुर: सिम्स (छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज) के फोरेंसिक डिपार्टमेंट में सामान्य मौतों को भी सर्पदंश के मामलें बनाकर किया गया फर्जीवाड़ा परत दर परत उजागार हो रहा है। इसमें सिम्स की एक महिला डाक्टर भी फंस चुकी है और जेल में है। वही अब यह बात सामने आ रही है कि इस फर्जीवाड़ा में फोरेंसिक डिपार्टमेंट के कई डाक्टर शामिल हैं। \ इसी आशंकाओं को लेकर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। इधर फोरेंसिक डिपार्टमेंट के कई डाक्टर अस्पताल नहीं आ रहे हैं। कुछ तो लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में ये डाक्टर भी पुलिस जांच के दायरे में आने वाले हैं, और कई डाक्टरों पर गाज गिर सकती है। संर्पदंश फर्जीवाड़ा का केंद्र सिम्स का शवगृह रहा है। यहीं से ही फर्जीवाड़ा की शुरुआत हुई है। साफ है कि इसमें फोरेंसिक डिपार्टमेंट के डाक्टरों की भूमिका संदिग्ध है। इसको देखते हुए सिम्स प्रबंधन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं करने का फरमान जारी कर दिया है। आने वाले दिनों में कई डाक्टर के सर्पदंश फर्जीवाड़ा में शामिल होने की बात सामने आ सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़ा में फोरेंसिक डिपार्टमेंट के कुछ कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। इसकी भी जांच की जा रही है। इस फर्जीवाड़ा के काम को सभी मिलकर निपटाते थे। हालांकि यह भी आगे की जांच में साबित हो सकेगा। ऐसे में फोरेंसिक डिपार्टमेंट के अधिकारी, डाक्टर व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। निगरानी के लिए लग गए हैं सीसी टीवी कैमरे सिम्स प्रबंधन इस तरह के फर्जीवाड़ा के बाद कड़ाई करने लगी है। ऐसे में शवगृह को निगरानी के दायरे में ले लिया गया है, इसके लिए तीन सीसी टीवी कैमरे लगा लगाए गए हैं और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। अनाधिकृत को शवगृह के मुख्य गेट से बाहर रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं विरोध करने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश हैं।
Trending
- एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला, क्या जापान की खैर नहीं?
- Vivo के तीन नए 5G फोन, 21 सितंबर को होंगे लॉन्च; मिलेगा MediaTek का ये पावरफुल प्रोसेसर – राष्ट्रवाणी
- आईफोन 18 प्रो की बिक्री आज से: ताली बजाकर ग्राहकों का स्वागत; दिल्ली, नोएडा और मुंबई के स्टोर्स पर उमड़ी भीड़ – राष्ट्रवाणी
- OpenAI ने लॉन्च किया Astra for Law, वकीलों का काम होगा आसान; रिसर्च और ड्राफ्टिंग में करेगा मदद – राष्ट्रवाणी
- WhatsApp स्टोरेज फुल होने से हैं परेशान? इस टूल से मिनटों में खाली करें स्पेस – राष्ट्रवाणी
- Raipur Prayas institution case: आधी रात बच्चे को निकाला हॉस्टल से..अचानक थमाई गई TC, आरोप सुनकर बाल संरक्षण आयोग के भी उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- Bilaspur Road Accident: फिर खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की सड़क….बिलासपुर में 4 लोगों की मौत – राष्ट्रवाणी
- 18 सितंबर राशिफल: आज संतान सप्तमी पर बन रहा है बुधादित्य योग, इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत – राष्ट्रवाणी
