राष्ट्रवाणी: रायपुर। सेवा समर्पण जन कल्याण संस्था द्वारा बुधवार, 09 सितम्बर 2026 को कचना स्थित प्रधानमंत्री आवास, सत्यम नगर में तीज मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी एवं सुहाग सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, नींबू रेस सहित विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रजनी गंदे जी को तीज क्वीन का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष रेखा कुशवाहा, उपाध्यक्ष राजनंदनी, कोषाध्यक्ष नर्मदा सिंह, सचिव सरिता यादव, हिमाद्री नायक, कविता पांडे,पूजा पांडे एवं कमलेश राजपूत सहित संस्था के सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सत्यम नगर में तीज पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version