लंदन. मोहम्मद सिराज के शब्दकोष में असंभव शब्द नहीं है और उन्हें हमेशा से यकीन था कि वह आखिरी टेस्ट में किसी भी स्थिति से भारत को जीत दिला सकते हैं . सिराज ने जीत के बाद कहा ,” मैं सुबह उठा और अपने फोन पर गूगल चेक किया . इसके बाद बिलीव इमोजी वॉलपेपर निकाला और खुद से कहा कि मैं देश के लिये यह करूंगा .” जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में सिराज ने श्रृंखला में 185 . 3 ओवर डालकर 23 विकेट चटकाये . वह इस श्रृंखला में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है.

इंग्लैंड को आखिरी दिन मैच और श्रृंखला जीतने के लिये 35 रन और भारत को चार विकेट की जरूरत थी . सिराज ने आखिरी चार में से तीन विकेट चटकाकर भारत को छह रन से अविस्मरणीय जीत दिलाई . उन्होंने दूसरी पारी में 30 . 1 ओवर में 104 रन देकर पांच विकेट चटकाये .

उन्होंने मैच के बाद जियो हॉटस्टार पर दिनेश कार्तिक से कहा ,”मुझे हमेशा से यकीन था कि किसी भी स्थिति से जीत दिला सकता हूं और सुबह यही किया .” हैदराबाद के इस तेज गेंदबाज ने कहा ,” मेरी एक ही रणनीति थी कि सही जगह पर गेंद डालनी है . इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि विकेट मिलते हैं या रन जाते हैं .” चौथे दिन रविवार को शतक जमाने वाले हैरी ब्रूक का 19 के स्कोर पर कैच छोड़ने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा ,”जब मैने गेंद लपकी तो लगा नहीं था कि सीमारेखा को छू लूंगा . यह मैच पलटने वाला पल था . ब्रूक टी20 अंदाज में बल्लेबाजी कर रहा था . हम मैच में पीछे थे लेकिन अल्लाह का शुक्र है . मुझे लगा था कि मैच हाथ से निकल गया.”

 

 

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version