मंगलुरु: कर्नाटक के गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने शनिवार को बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश शेट्टी की बृहस्पतिवार देर शाम मंगलुरु शहर के बाजपे थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी थी। शेट्टी, सूरतकल में जुलाई 2022 के फाजिल हत्याकांड का मुख्य आरोपी था।

परमेश्वर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घटना के सिलसिले में आठ लोगों गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले, गृह मंत्री हत्याकांड की जांच और क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए शनिवार को मंगलुरु पहुंचे तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

परमेश्वर ने क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, ‘‘सुहास शेट्टी हत्याकांड के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और इस हत्याकांड में चाहे जो भी शामिल हों, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकेगा।’’ बृहस्पतिवार देर शाम नृशंस हत्या के बाद शहर और आसपास के इलाकों में भारी तनाव व्याप्त हो गया जिसे देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार सुबह से चार दिन के लिए मंगलुरु पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version