सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से विस्फोटक बरामद किए गए. इनमें से एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम था. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सुरक्षा बलों ने चिंतलनार थाना क्षेत्र के रावगुडा गांव के पास एक जंगली इलाके से माडवी राकेश, कमलू देवा, कुहराम बुधरा, मड़कम मुया और कवासी पोज्जे को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 74वीं, 131वीं और 223वीं बटालियन, रेंज फील्ड टीम (आरएफटी) एवं स्थानीय पुलिस ने रावगुडा, किस्टाराम तथा आसपास के इलाकों में पुलमपाड़ सुरक्षा शिविर से शुरू किए गए अभियान में भाग लिया.
अधिकारी ने बताया कि राकेश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. राकेश माओवादियों के स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) के सदस्य के रूप में सक्रिय था, जबकि अन्य चार निचले स्तर के कैडर थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के पास से 10 डेटोनेटर, 10 जिलेटिन छड़ें, 20 पटाखे, दो सिरिंज, दो बैटरियां, एक इंप्रोवाइज्ड स्विच, एक रेडियो और बिजली के तार बरामद किए गए. गिरफ्तार नक्सलियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version