सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से 11 पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम था. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि 20 नक्सलियों में से नौ महिलाएं हैं, जिनमें पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर 1 की एक सदस्य भी शामिल है. पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि उन्होंने “खोखली” माओवादी विचारधारा, निर्दोष आदिवासियों पर नक्सलियों के अत्याचारों और प्रतिबंधित संगठन में बढ़ते आंतरिक मतभेदों से निराशा का हवाला देते हुए वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले लोग राज्य सरकार की ‘नियाद नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित थे, जिसका उद्देश्य दूरदराज के गांवों में विकास कार्यों को सुविधाजनक बनाना और नयी आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति को अमल में लाना है. अधिकारी ने बताया कि माओवादियों की पीएलजीए बटालियन नंबर 1 की सदस्य शर्मिला उर्फ उइका भीमे (25) और माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन की सदस्य ताती कोसी उर्फ परमिला (20) पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था.

उन्होंने बताया कि एक अन्य माओवादी मुचाकी हिड़मा (54) पर पांच लाख रुपये का इनाम था. चार नक्सलियों पर 4-4 लाख रुपये और चार पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था. उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी गई है और सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा. चव्हाण ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े सभी लोगों से हिंसा छोड़ने की अपील की और उन्हें सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का आश्वासन दिया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version