The post सुकमा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की appeared first on Navabharat News.

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसेटी गांव में नक्सलियों द्वारा दो ग्रामीणों की हत्या किए जाने की सूचना मिली है.

उन्होंने कहा, ”पुलिस सूचनाओं की पुष्टि कर रही है तथा इस संबंध में आगे की जरूरी कार्रवाई कर रही है. घटना का विवरण बाद में साझा किया जाएगा.” सुकमा सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में इस साल अब तक माओवादी हिंसा में लगभग 35 लोगों की जान जा चुकी है. राज्य के बीजापुर में नक्सलियों ने 29 अगस्त को एक ‘शिक्षादूत’ (सरकारी स्कूलों में अस्थायी अतिथि शिक्षक) का अपहरण कर हत्या कर दी थी. इससे पहले 27 अगस्त को सुकमा जिले में इसी तरह की घटना में एक और ‘शिक्षादूत’ की हत्या कर दी गई थी.

The post सुकमा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की appeared first on Navabharat News.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version