सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने एक अभियान के दौरान सोमवार को जगरगुंडा थाना क्षेत्र में पांच नक्सलियों मुचाकी बुधरा (35), माड़वी सोमड़ू (30), कुंजाम बिच्चेम (25), माड़वी धुरवा (30) और डोडी सोमड़ू (30) को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि बुधरा के ऊपर दो लाख रुपये का इनाम है.

अधिकारियों ने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को सोमवार 16 जून को जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली जिसके बाद सुरक्षाबलों को क्षेत्र के पूवर्ती और करीब के गांवों में रवाना किया गया.
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने पूवर्ती गांव के मिसीपारा और ओईपारा की घेराबंदी कर पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ इस माह की सात तारीख को पूवर्ती के ग्राम पटेल रामा बोड़के की पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या करने का आरोप है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से कुल्हाड़ी और लाठी/डंडा बरामद किए हैं जिसका इस्तेमाल उन्होंने रामा की हत्या में किया था. अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version