सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक हवलदार ने ड्यूटी के दौरान अपनी र्सिवस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात को उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन का एक दल इंजरम गांव स्थित अपने बटालियन मुख्यालय से गश्त पर निकला था. उन्होंने बताया कि गश्ती दल में शामिल हवलदार नीलेश कुमार गर्ग (42) ने एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली. अधिकारी ने बताया कि गर्ग पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के निवासी थे.

उन्होंने बताया कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
इस घटना के साथ ही, पिछले लगभग दो महीनों में राज्य में सात सुरक्षाकर्मी, जिनमें से तीन सीआरपीएफ के थे, आत्महत्या कर चुके हैं. सुकमा जिले के मिनपा शिविर में 23 अगस्त को ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के एक आरक्षक ने कथित तौर पर अपनी र्सिवस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

हाल में संपन्न छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में, राज्य सरकार ने बताया था कि राज्य में पिछले साढ़े छह वर्षों (2019 से 15 जून, 2025 के बीच) में 177 सुरक्षार्किमयों ने पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं, शराब की लत और बीमारियों सहित विभिन्न कारणों से आत्महत्या की. इनमें से 26 जवान सीआरपीएफ के थे. सीआरपीएफ नक्सल विरोधी अभियानों के लिए दक्षिण छत्तीसगढ़ में तैनात है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version