राष्ट्रवाणी: जितेंद्र सिन्हा, राजिम। गरियाबंद जिले के तर्रा गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां पांडुका पुलिस ने फोरेंसिक टीम और राजिम के नायब तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र की दोबारा खुदाई कराई। इसके बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान बबीता (32) के रूप में हुई है। मायके पक्ष का दावा है कि 16 सितंबर को बबीता के भाई ने तीजा के बाद उसे ससुराल में स्वस्थ हालात में छोड़ा था, लेकिन 16 सितंबर की दरम्यानी रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद ससुराल पक्ष ने 17 सितंबर को शव का कफन-दफन कर दिया था।

हालांकि, मृतका के नाक में खून के निशान समेत कुछ अन्य संदिग्ध तथ्यों को देखकर मायके पक्ष ने उसकी मौत पर सवाल उठाए और पांडुका पुलिस के सामने हत्या की आशंका जताई। बताया जा रहा है कि मृतका के पति मनोज के खिलाफ वर्ष 2019 में मारपीट का मामला भी दर्ज हो चुका है। मायके पक्ष का दावा है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन घरेलू विवाद होते थे।

इन्हीं परिस्थितियों के चलते परिवार ने महिला की मौत को लेकर संदेह जताया है। मायके पक्ष की शिकायत और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन की अनुमति से पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

अब पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version