राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,बिलासपुर: जिले में स्वाइन फ्लू (एच1एन1 वायरस) का संक्रमण लगातार गंभीर रूप लेते जा रहा है। बीते दो दिनों में इसके तीन नए मरीज मिले हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों का आंकड़ा 40 पार हो चुका है। एक महीने से लगातार मिल रहे इन मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संक्रमण के प्रसार को रोकने और मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए युद्ध स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। मामलों को देखते हुए सिम्स में आठ बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड बना गया है, ताकि पाजिटिव मरीज मिलने पर तत्काल उनका उपचार शुरू किया जा सके। मालूम हो अब तक मिले मरीजों में 22 ठीक हो चुके है और अभी 18 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। साफ है स्थिति बिगड़ भी सकती है, इन बातों को लेकर अलर्ड मोड में काम किया जा रहा है और जिले वासियों को इस बीमारी से बचने के लिए सावधानी और प्रोटोकाल का पालन करने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मितानिनों और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय कर दिया है। ये टीमें घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान कर रही हैं, ताकि समय पर इलाज संभव हो सके। साथ ही, निजी अस्पतालों को भी निर्देश दिए गए हैं कि स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए। सिम्स में अभी स्वाइन फ्लू का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है, लेकिन बिगड़ते स्थिति को देखते हुए उपचार व जांच की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। अलग से आठ बेड का वार्ड बनाकर तैयार है। जांच की भी व्यवस्था है। स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। उपचार की पुख्ता व्यवस्था कर ली गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिलेवासियों से अपील है कि वे सतर्क रहें और जरूरी सावधानी बरतें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version