जयपुर. फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने घटते वजन से संबंधित सवालों का आखिरकार जवाब देते हुए कहा कि इसका कारण उनका स्वस्थ रहना है. सोशल मीडिया पर लोगों के बीच जौहर का घटता वजन काफी चर्चा का विषय रहा है. कई लोगों ने उनके स्­वास्थ्य के प्रति चिंता भी जाहिर की है. शनिवार रात को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) डिजिटल पुरस्कार 2025 के ‘ग्रीन कार्पेट’ पर करण से पूछा गया कि उनके वजन घटाने का राज क्या है.

फिल्म निर्माता ने संवाददाताओं को इसका जवाब देते हुए कहा, ”यह स्वस्थ रहना है. अच्छा खाना, व्यायाम करना और अच्छा दिखने की पूरी कोशिश करना है.” जब एक अन्य पत्रकार ने करण से उनकी दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताने के लिए कहा तो उन्होंने कहा, ”अगर मैं यह बताता हूं तो इससे मैं अपना राज उजागर कर दूंगा.” करण रविवार को अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ आईफा अवॉर्ड्स 2025 की मेजबानी करेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version