राष्ट्रवाणी: प्रवीण साहू, अभनपुर। लखना गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बीच स्थित तालाब में एक अज्ञात युवती का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग तालाब के आसपास एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया हो सकता है। हालांकि हत्या या किसी अन्य कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शव को बाहर निकालकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही युवती की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे गांव में घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
Trending
- इराकी लड़ाकों पर अमेरिकी-सऊदी हमले से उनके युद्ध में शामिल होने का खतरा है – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर में दोहरे हत्याकांड का दोषी जेल में गर्म भट्ठी में कूदा, भट्ठी के ठंडा होने के बाद आज निकाला जाएगा शव – राष्ट्रवाणी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon नेवस Update: बीएसपी में किसफ की जगह तैनात होंगे सेना के पूर्व जवान… उचित मूल्य दुकान संचालकों पर हुई कार्रवाई… पॉली के छात्रों के लिए ब्रांच बदलने का सुनहरा मौका… अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, आज होगी मतगणना… – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगा 32 महीने का बकाया पेंशन एरियर – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में जल की जांच रिपोर्ट अब पोर्टल पर अपलोड करना होगा अनिवार्य, आंबेडकर अस्पताल में रोज पहुंच रहे 70 मरीज – राष्ट्रवाणी
- सकेरत की किताब में चमकी खैरागढ़ की कला, कक्षा 8वीं के विद्यार्थी पढ़ेंगे धरम-मनीषा की बनाई शैल-कलाकृतियां – राष्ट्रवाणी
- तालाब में तैरती मिली युवती की लाश: हत्या के बाद फेंकने की आशंका, इलाके में दहशत का माहौल – राष्ट्रवाणी
- नारायणपुर में उफनते नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, चालक पेड़ पर चढ़ा; रेस्क्यू कर दो अधिकारियों की बचाई गई जान – राष्ट्रवाणी

