राष्ट्रवाणी: दुर्ग। पद्म विभूषण से सम्मानित दिवंगत पंडवानी गायिका तीजन बाई का ऐतिहासिक तंबूरा संग्रहालय में नहीं रखा जाएगा। उनके परिवार ने इसे संस्कृति विभाग को देने से इनकार कर दिया है। परिवार का कहना है कि यह तंबूरा केवल एक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि तीजन बाई के संघर्ष, साधना और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की पहचान का प्रतीक है। बता दें कि हाल ही में संस्कृति विभाग की टीम तंबूरे को संग्रहालय में संरक्षित करने के प्रस्ताव के साथ गनियारी स्थित उनके कौशल्या निवास पहुंची थी। हालांकि तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने स्पष्ट किया कि यह धरोहर परिवार के पास ही सुरक्षित रहेगी। उन्होंने बताया कि तीजन बाई के पोते सूरज पंडवानी गायन की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, इसलिए यह तंबूरा परिवार की विरासत के रूप में घर में ही रहेगा। परिवार ने सुझाव दिया है कि संस्कृति विभाग संग्रहालय के लिए इसी तरह का एक प्रतिरूप (डुप्लीकेट) तंबूरा तैयार करवा सकता है। साथ ही गनियारी स्थित कौशल्या निवास में एक छोटा संग्रहालय विकसित किया जाएगा, जहां तीजन बाई की साड़ियां, पारंपरिक आभूषण, ऐतिहासिक तंबूरा और अन्य स्मृति चिह्न सुरक्षित रखे जाएंगे, ताकि लोग उनके जीवन और योगदान को करीब से जान सकें। गौरतलब है कि पंडवानी लोकगाथा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाली तीजन बाई का 5 जुलाई 2026 को रायपुर एम्स में निधन हो गया था। लोककला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण, पद्म विभूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा गया था।
Trending
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट – राष्ट्रवाणी
- 18 साल बाद खुला भ्रष्टाचार का पिटारा! छत्तीसगढ़ मनरेगा घोटाले में पूर्व केो समेत 8 अफसरों पर बड़ी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- 12 दिन पहले रखा रसोइया ही निकला मास्टरमाइंड, कोयला कारोबारी के घर की थी 70 लाख की चोरी, नागपुर से साथी संग गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- साइबर ठगी की रकम से खरीदा सोना, ज्वेलर्स को लगाया लाखों का चूना, रायपुर में तीन गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ की बेटी ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर मेडल, ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव… अबूझमाड़ के कलमानार में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी, टावर से बदली तस्वीर – राष्ट्रवाणी
