Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»तीन दिनों से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 427 अंकों की तेजी
Business

तीन दिनों से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 427 अंकों की तेजी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
तीन दिनों से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 427 अंकों की तेजी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी गिरावट बृहस्पतिवार को थम गई और दोनों मानक सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए. वाहन एवं धातु शेयरों में लिवाली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती से सेंसेक्स 427 अंक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी में 140 अंक की तेजी आई.

अपने शुरुआती निचले स्तर से उबरते हुए बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 426.86 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढक़र 84,818.13 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 84,906.93 के ऊपरी और 84,150.19 के निचले स्तर तक गया.
एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 140.55 अंक यानी 0.55 प्रतिशत बढक़र 25,898.55 पर बंद हुआ. शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद, निफ्टी में धीरे-धीरे तेजी आई और एक समय यह 25,922.80 के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया था.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में, इटर्नल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी इंडिया, सन फार्मास्यूटिकल्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इन्फोसिस, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक्नोलॉजीज प्रमुख रूप से लाभ में रहे. वहीं नुकसान में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन शामिल हैं.

रेलिगेयर ब्रोंिकग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि आईटी, वाहन, धातु, रियल्टी एवं बैंंिकग शेयरों में खरीदारी आने से बाजार को हाल की गिरावट से उबरने में मदद मिली और उतार-चढ़ाव सूचकांक में भी गिरावट आई. नवंबर में इक्विटी निवेश के मजबूत रहने से भी निवेशक धारणा को समर्थन मिला. व्यापक बाजार में मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.79 प्रतिशत चढ़ गया जबकि छोटी कंपनियों के स्मालकैप सूचकांक में 0.51 प्रतिशत की तेजी रही.

क्षेत्रवार सूचकांकों में धातु खंड में सर्वाधिक 1.14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई जबकि वाहन खंड में 1.08 प्रतिशत और ंिजस खंड में 0.94 प्रतिशत की तेजी रही. तेल एवं गैस खंड को छोड़कर बाकी सभी इक्विटी खंडों में तेजी रही. बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में से 2,397 शेयर चढक़र बंद हुए जबकि 1,786 शेयरों में गिरावट रही और 158 अन्य अपरिर्वितत रहे.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने के बाद घरेलू बाजार में बड़े पैमाने पर सुधार आया. अमेरिका के 10 वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट भविष्य में विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश में कमी का संकेत देती है. इससे धारणा को मजबूती मिली.’’ नायर ने कहा कि वाहन क्षेत्र ने उम्मीद से ज्यादा मजबूत मांग के कारण अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि आईटी ने खर्च बढ़ने की उम्मीद से बढ़त हासिल की.

इसके उलट, कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित मूल्यांकन और जापान में बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल को लेकर चिंताओं के कारण दूसरे एशियाई बाजार में बिकवाली का दबाव देखा गया, जिसका बाजार धारणा पर प्रतिकून असर पड़ा. एशिया के बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे.

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा. अमेरिकी बाजार बुधवार को लाभ में रहे थे. इस बीच, शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने (एफआईआई) बुधवार को 1,651.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,752.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत टूटकर 61.45 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. बुधवार को, बीएसई सेंसेक्स 275.01 अंक टूटा था जबकि एनएसई निफ्टी में 81.65 अंक की गिरावट आई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजांजगीर-चांपा में हसदेव नदी में तीन बच्चे डूबे
Next Article एपी-एनआरओसी सर्वेक्षण: अर्थव्यवस्था संभालने में ट्रंप की लोकप्रियता में आई कमी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.