नयी दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस) को ओडिशा सरकार ने कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के डिजाइन और क्रियान्वयन के लिए चुना है।

टीसीएस ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘आईएफएमएस 3.0’ ओडिशा के व्यापक सार्वजनिक वित्तीय कामकाज को स्वचालित करेगी। हालांकि, विज्ञप्ति में इस अनुबंध के वित्तीय पहलू का खुलासा नहीं किया गया।

कंपनी ने कहा, ‘‘टीसीएस ने आईएफएमएस 3.0 को डिजाइन और लागू करने के लिए ओडिशा सरकार के साथ साझेदारी की है।’’ टीसीएस वर्ष 2005 से ही ओडिशा सरकार के साथ काम कर रही है जिसकी शुरूआत ‘इंटीग्रेटेड ओडिशा ट्रेजरी मैनेजमेंट सिस्टम’ के साथ हुई थी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, इस अनुबंध के तहत टीसीएस ‘एआई वर्कबेंच’ नाम का एक खास टूल भी इस्तेमाल करेगी। यह एक ऐसा टूल है जो एआई से जुड़े कामों में मदद के लिए बनाया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version