राष्ट्रवाणी: अमित पाण्डेय, खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान मुख्य मार्ग पर रविवार रात तेज रफ्तार से दौड़ रही एक थार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भी थार चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को करीब चार किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान मिथलेश कुमार, निवासी ग्राम कटोरी खोलवा, जिला कबीरधाम के रूप में हुई है। वह अपने ससुराल ग्राम भुलाटोला से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद थार चालक वाहन रोकने के बजाय आगे बढ़ता रहा और बाइक को लगभग चार किलोमीटर तक घसीटता ले गया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे कई लोग भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। हादसे में घायल मिथलेश कुमार को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, थार में सवार चार युवक भिलाई के निवासी हैं। वे छुईखदान क्षेत्र स्थित छिंदारी बांध घूमने आए थे और वहां से वापस भिलाई लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थार में सवार चारों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल करने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।
Trending
- उद्योग जगत ने भारत की डीकार्बोनाइजेशन यात्रा में तेजी लाने के लिए ₹3,590 करोड़ की प्रतिबद्धता जताई – भारतीय पीएसयू
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू

