लंदन: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि मैदान पर हैरी ब्रूक की मौजूदगी अच्छी नेतृत्व क्षमता का भाव देती है और बेन स्टोक्स के बाद उन्हें कमान सौंपी जानी चाहिये। ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टेस्ट के चौथे दिन 98 गेंद में 111 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।

बतौर कप्तान 51 में से 26 टेस्ट जीतने वाले वॉन का मानना है कि ओली पोप शानदार उपकप्तान है लेकिन स्टोक्स के संन्यास के बाद ब्रूक को कप्तानी सौंपी जानी चाहिये। उन्होंने कहा ,‘‘ हैरी ब्रूक में नेतृत्व क्षमता नैर्सिगक है।

अगर भविष्य में बेन स्टोक्स चोटिल है और पोप उपकप्तान नहीं हैं तो ब्रूक कप्तान हो सकते हैं। ओली पोप अच्छा उपकप्तान है । कप्तान को देने के लिये उसके पास अच्छे सुझाव होते हैं लेकिन कई बार उपकप्तान अच्छे कप्तान नहीं होते । मार्कस ट्रेसकोथिक शानदार उपकप्तान था लेकिन मेरी नजर में कप्तान नहीं।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version