ठाणे (महाराष्ट्र): 29 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जाली दस्तावेज बनाकर एक व्यवसायी से 12.2 लाख रुपये की ठगी करने और उसके बेटे को जूनियर कॉलेज में दाखिला दिलाने का झूठा वादा करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, कल्याण के रहने वाले शिकायतकर्ता व्यवसायी ने कहा कि उसका बेटा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुआ था और आरोपियों ने उसे आश्वासन दिया था कि वे स्थानीय जूनियर कॉलेज में उसके बेटे के दाखिले की व्यवस्था कर सकते हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version