नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कर्नाटक के सिनेमाघरों में कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की स्क्रींिनग को लेकर कथित धमकियों से सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कर्नाटक के थिएटर एसोसिएशन से कहा कि वे इसके बजाय कर्नाटक उच्च न्यायालय का रुख करें। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए एक वकील ने कर्नाटक में फिल्म की स्क्रींिनग का विरोध करने वाले कुछ समूहों का जिक्र करते हुए कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा खुली धमकियां दी जा रही हैं और वे कह रहे हैं कि सिनेमाघरों में आग लगा दी जाएगी।

न्यायमूर्ति मिश्रा ने तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा, ‘‘अग्निशामक यंत्र लगाएं’’। उन्होंने याचिकाकर्ता से उच्च न्यायालय जाने को कहा। ‘ठग लाइफ’ 5 जून को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

हासन की भाषा संबंधी टिप्पणी पर विवाद के बाद यह तमिल फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हो सकी, जिसमें 70 वर्षीय अभिनेता ने 1987 की ‘नायकन’ के बाद फिल्म निर्माता मणिरत्नम के साथ दोबारा काम किया है।
इसे तेलुगु, ंिहदी और मलयालम में भी रिलीज किया गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version