राष्ट्रवाणी: इंडोनेशियाई पत्रकार वाहिदवती ने 1990 की फिल्म ‘जुर्म’ का लोकप्रिय हिंदी गीत ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाकर सभी को चौंका दिया। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के शौकीन लोगों को आपने इसके गीत गुनगुनाते और उसे एंजॉय करते हुए जरूर देखा होगा।

लेकिन क्या आपने कभी किसी विदेशी को ऐसा करते हुए देखा या सुना है? हाल ही में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में इंडोनेशियाई स्वतंत्र पत्रकार वाहिदवती (Wahidawati) ने लोकप्रिय हिंदी गीत गाकर सभी को चौंका दिया।

सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वाहिदवती साल 1990 में आई फिल्म ‘जुर्म’ (Jurm) का गाना ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ (Jab Koi Baat Bigad Jaye) गुनगुनाती नजर आईं। इस गीत को विनोद खन्ना (Vinod Khanna) और मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri) पर फिल्माया गया है। कुमार सानू (Kumar Sanu) और साधना सरगम (Sadhana Sargam) ने इसे अपनी मजबूत आवाज से सजाया है।

राजेश रौशन ने इसका संगीत दिया था और इंदीवर ने इसके खूबसूरत बोल लिखे। फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। जब कोई बात बिगड़ जाए सच्चे प्रेम और उस पर अटूट विश्वास की कहानी कहता है।

यह गीत सिखाता है कि अच्छे समय में तो सभी साथ होते हैं, लेकिन असली प्यार वही है जो बुरे वक्त और परेशानियों में भी आपका साथ न छोड़े। Who CAN’T sing an Indian song!After Malaysian प्रधानमंत्री Anwar Ibrahim’s candid singing moment yesterday, Indonesian journalist Mega Mei Wahidawati sang “Jab Koi Baat Bigad Jaye” while speaking about her country’s first summit as a BRICS memberDifferent countries, different… pic.twitter.com/f9JMlfa2pl मूवी में विनोद खन्ना, मीनाक्षी शेषाद्रि के अलावा शफी इनामदार, संगीता बिजलानी, महेश आनंद और कई अन्य कलाकार नजर आए।

जुर्म की कहानी की बात करें तो 1990 में आई सुपरहिट सस्पेंस थ्रिलर फिल्म जुर्म एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी है, जिसका जीवन एक मर्डर मिस्ट्री और उलझे हुए रिश्तों के कारण पूरी तरह बदल जाता है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version