राष्ट्रवाणी: गूगल के कई ऐसे फीचर्स हैं जो रोजमर्रा के काम को आसान बना सकते हैं लेकिन जानकारी के अभाव में यूजर्स इनका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं. ऐसा ही एक काम का फीचर गूगल Lens है. फोन के कैमरे के जरिए यह फीचर सिर्फ फोटो खींचने तक सीमित नहीं है बल्कि किसी चीज की पहचान करने, टेक्स्ट पढ़ने और उसके बारे में जानकारी हासिल करने में भी मदद करता है. मान लीजिए आपको रास्ते में कोई पौधा, जानवर, प्रोडक्ट या कोई ऐसी चीज दिखाई देती है जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं. ऐसे में गूगल Lens की मदद ली जा सकती है. कैमरा खोलकर उस चीज पर Lens का इस्तेमाल करने पर गूगल उससे जुड़ी जानकारी और मिलती-जुलती फोटो दिखा देता है. इसका मतलब है कि जिस चीज का नाम आपको पता नहीं है, उसके बारे में भी फोन के कैमरे से जानकारी हासिल की जा सकती है. गूगल Lens का एक बेहद काम का फीचर फोटो में मौजूद टेक्स्ट को पहचानना है. अगर किसी किताब, पोस्टर, डॉक्यूमेंट या बोर्ड पर कुछ लिखा है तो उसे दोबारा टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती है. Lens उस टेक्स्ट को स्कैन करके उसे कॉपी करने का ऑप्शन भी देता है. इसका इस्तेमाल मोबाइल नंबर, एड्रेस, नोट्स या किसी डॉक्यूमेंट से जरूरी जानकारी निकालने में भी किया जा सकता है. अगर आपको किसी दूसरी भाषा में लिखा हुआ टेक्स्ट समझ नहीं आ रहा है तो गूगल Lens यहां भी मदद कर सकता है. कैमरे से टेक्स्ट स्कैन करके उसका ट्रांसलेशन देखा जा सकता है. ट्रैवल के दौरान साइन बोर्ड, मेन्यू या किसी दूसरी भाषा में लिखी जानकारी समझने में यह फीचर खास तौर पर काफी काम आता है. ऑनलाइन शॉपिंग करते समय भी गूगल Lens काम आ सकता है. किसी प्रोडक्ट की तस्वीर लेकर उससे मिलते-जुलते सामान को सर्च किया जा सकता है. इससे किसी चीज का नाम जाने बिना भी उसके बारे में ऑनलाइन जानकारी ढूंढना आसान हो जाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई Android फोन में गूगल Lens सीधे गूगल ऐप या कैमरा ऐप के जरिए उपलब्ध होता है. गूगल ऐप खोलने पर सर्च बार के पास Lens का आइकन दिखाई देता है. कुछ डिवाइस में कैमरा ऐप के अंदर भी Lens का ऑप्शन मिल जाता है. हालांकि, फीचर की उपलब्धता और इंटरफेस फोन के मॉडल तथा सॉफ्टवेयर के हिसाब से अलग हो सकता है. क्या Android फोन यूजर्स को खरीदना चाहिए AirPods?
जानिए सच्चाई स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, एआई अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है. टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं. इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
