चेन्नई: तमिल सुपरस्टार और राजनेता थलापति विजय के चेन्नई स्थित आवास पर शुक्रवार को एक बड़ी सुरक्षा चूक हुई। नीलांकरै पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 24 वर्षीय अरुण नामक एक व्यक्ति कथित तौर पर तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के नेता और अभिनेता थलापति विजय के चेन्नई के बाहरी इलाके स्थित आवास में घुस गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने अभिनेता के आवास की गहन जांच की। हैरानी की बात ये है कि व्यक्ति दो दिन पहले पेड़ पर चढ़कर अभिनेता की छत पर पहुंचा था। दो दिन से अनजान व्यक्ति वहां पर ही था।

दो रात पहले छत पर पहुंचा था व्यक्ति

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ये व्यक्ति दो रात पहले एक पेड़ पर चढ़कर विजय की छत पर घुस आया था। जब विजय अपनी छत पर पहुंचे, तब उन्होंने वहां उस युवक को देखा। विजय ने तुरंत कथित घुसपैठिए को नीचे उतारा और नीलांकरै पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पूछताछ करने पर पता चला कि मदुरंतकम निवासी राजा का बेटा अरुण मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। इसके बाद कथित घुसपैठिए को इलाज के लिए किलपौक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Y श्रेणी की मिली है सुरक्षा

विजय के घर को ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। इसके बावजूद एक व्यक्ति घर में घुस जाता है और दो दिन तक छत पर रहता है, लेकिन किसी को पता भी नहीं चलता। नीलंकरै पुलिस और सुरक्षा अधिकारी अब थलापति विजय के घर में अब जांच कर रहे हैं और इस मामले में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version