राष्ट्रवाणी: Today’s Top News: छत्तीसगढ़ में बीते दो दिन में लगातार बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ गए हैं। रायपुर, बलौदाबाजार, राजिम, महासमुंद, कवर्धा, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर में नदियां उफान पर हैं। कई गांव और निचले इलाके जलमग्न हैं, जबकि पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
रायपुर। लोकसभा में नेता-विपक्ष राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ झीरम नक्सल कांड के पीड़ित परिवारों ने मुलाकात की. इस दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ पीड़ित परिवारों के सदस्यों से कहा कि पूरा न्याय मिलने तक हमें एक इंच पीछे नहीं हटना है. हम लड़ेंगे!
रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के लिए अनोखी पहल की गई है. जेल प्रशासन ने शनिवार को प्रदेश के पहले महिला खुली जेल (OCI) का शुभारंभ किया. जहां महिला बंदियों को दिन में विभिन्न कार्यों के लिए जेल से बाहर आएंगी. मंदिर के पास स्थित परिसर में रोजगार के वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे. बेमेतरा।
बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हेमाबंद खार में ट्रांसफार्मर फटने से गर्म तेल की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे पिता-पुत्र एवं एक अन्य किसान की हादसे के छठवें दिन उपचार के दौरान मौत हो गई। तीनों घायलों को रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। घटना 20 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे के बीच हुई थी।
हादसे में हुई ग्रामीणों की मौत पर स्थानीय विधायक और मंत्री दयालदास बघेल ने शोक जताया है। दुर्ग। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।
लुचकी पारा वार्ड नंबर-7 में किराए के मकान में नाबालिग लड़की और युवक पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। शनिवार को घर के अंदर लड़की का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद उसके साथ रहने वाला युवक रविदास मानिकपुरी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
