राष्ट्रवाणी: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाहरी इलाकों और रिंग रोड पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से आम जनता को राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। चंदनीडीह से पुराने धमतरी रोड तक नई सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस योजना को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। रायपुर कलेक्टर, निगम कमिश्नर, टाउन प्लानिंग के संचालक और लोक निर्माण विभाग (PWD) के वरिष्ठ अधिकारी संयुक्त रूप से आज इस प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण करेंगे। मौके पर जाकर यह देखा जाएगा कि सड़क निर्माण में कौन-कौन सी बाधाएं या दिक्कतें आ सकती हैं, ताकि उनका समय रहते समाधान किया जा सके। अधिकारियों के इस दौरे और निरीक्षण के बाद नई सड़क का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार किया जाएगा। वर्तमान में रिंग रोड-5 (चंदनीडीह) से शहर की ओर आने वाले या भारी वाहनों को पचपेढ़ीनाका जाना ही पड़ता है। इसके लिए टाटीबंध चौक के नए ओवरब्रिज की सर्विस रोड का उपयोग करना पड़ता है, जिससे भारी जाम लगता है। चंदनीडीह से पुराना धमतरी रोड तक नई सड़क बनने के बाद वाहन चालकों को पचपेड़ी नाका जाने की आवश्यकता नहीं होगी। लोग इस नई सड़क से कमल विहार की पहले से बनी सड़क होते हुए सीधे पुराने धमतरी रोड तक पहुंच सकेंगे। इस मार्ग के बन जाने से धमतरी, रायपुर, नवा रायपुर और वीआईपी रोड होते हुए मंदिर हसौद की ओर आना-जाना बेहद सुगम हो जाएगा। भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर-बीरगांव जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। गणेश और दुर्गा विसर्जन के लिए मौजूदा समय में मुख्य सड़कों पर भारी दबाव रहता है। इसे देखते हुए रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के रायपुरा रोड स्थित इंद्रप्रस्थ-2 के पहले मनुआस रियलिटी से एक नई सड़क बनाई जाएगी।
Trending
- 66 मामले में जब्त 1.20 करोड़ के मादक पदार्थ नष्ट, BSP के भस्मीकरण संयंत्र में हुई कार्रवाई
- मुख्यमंत्री साय ने लॉन्च किया ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान : गांवों के विकास व बेटियों के सम्मान के लिए 696 करोड़ की योजना – राष्ट्रवाणी
- कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश नाकाम : वारदात से पहले 3 युवक गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर-चांपा के मालखरौदा में पीएम ग्रामीण सड़क चार कम तक गड्ढों में तब्दील, स्कूली बच्चे चोटिल, मरीज परेशान – राष्ट्रवाणी
- आंबडेकर अस्पताल को नहीं मिल रहे डॉक्टर, 135 पदों पर सीधी भर्ती के इंटरव्यू में आए सिर्फ छह, पांच का चयन – राष्ट्रवाणी
- महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल का कार्यकाल 13 जनवरी तक बढ़ा: छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच जल विवाद छह माह में सुलझेगा – राष्ट्रवाणी
- भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव : अब नौकरियों में वेटिंग लिस्ट नहीं, रिजल्ट के 40 दिन के भीतर मिलेगा नियुक्ति पत्र – राष्ट्रवाणी
- 13 साल बाद झीरम में इंसाफ की दस्तक, 10 अगस्त को होगी आखिरी बहस… – राष्ट्रवाणी
