राष्ट्रवाणी: Train Ticket UPI Charge: यूपीआई से ₹2000 से अधिक के भुगतान पर अब चार्ज लगेगा, लेकिन ट्रेन टिकट के लिए …और पढ़ें ट्रेन टिकट पर ₹5 MDR शुल्क रेलवे देगा, यात्री नहीं। ₹2000 से अधिक UPI भुगतान पर अब लगेगा चार्ज। यात्रियों को UPI से टिकट बुक करने पर अतिरिक्त भुगतान नहीं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Train Ticket UPI Charge: UPI के जरिए 2 हजार रुपये से अधिक की पेमेंट करने पर अब चार्ज लगेगा। यह चार्ज 0.4% होगा।

और अधिकतम 300 रुपये होगा। इससे ज्यादा चार्ज नहीं होगा। लेकिन 2000 हजार से कम की पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

यह 15 अक्टूबर से लागू होगा। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी किया था और आज यानी मंगलवार को NPCI यानी नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने F&Q जारी किए हैं। इसमें बताया गया है कि किस तरह की पेमेंट पर कितना चार्ज लगेगा।

अब सवाल यह है कि आखिर रेल टिकट की पेमेंट अगर UPI के जरिए की जा रही है तो कितना चार्ज लगेगा? अगर आप भी ट्रेन यात्री हैं तो आपके लिए यह काम की खबर हो सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर ट्रेन टिकट की पेमेंट UPI से करने पर कितना एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा और इसे कौन देगा।

सवाल यह है कि क्या UPI से पेमेंट करने पर आपका टिकट महंगा हो जाएगा? इसका जवाब है – नहीं। भले ही 2,000 रुपये से ज्यादा के रेलवे ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का MDR लगेगा, लेकिन यह चार्ज मर्चेंट (विक्रेता) देगा और इसे यात्री पर नहीं डाला जा सकता।

यानी यात्री को टिकट बुक करने के लिए UPI से पेमेंट करने पर कोई आधिक चार्ज नहीं देना होगा। यह चार्ज इंडियन रेलवे देगा। यानी जो सेवा उपलब्ध करा रहा है, उसे ही MDR शुल्क देना होगा।NPCI ने एफएक्यू में कहा, ”ढांचा सुनिश्चित करता है कि उपभोक्ता केवल निर्धारित कीमत का ही भुगतान करें।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने 15 सितंबर को जारी अपने एफएक्यू में कहा कि 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन के लिए रेलवे, दूरसंचार सेवाओं, बीमा और ईंधन सहित चुनिंदा व्यापारी श्रेणियों पर 5 रुपये का एक फ्लैट एमडीआर लागू होगा। कई अन्य पी2एम लेनदेन पर लागू 0.4 प्रतिशत के मानक एमडीआर के विपरीत, इन क्षेत्रों में एक निश्चित शुल्क होगा।

अगर आप ट्रेन टिकट की पेमेंट UPI से करते हैं तो आपको चार्ज नहीं देना होगा। यह चार्ज इंडियन रेलवे देगा। अगर आप IRCTC से कर रहे हैं तो यह चार्ज IRCTC देगा।

मान लीजिए कि आपके ट्रेन टिकट की कीमत ₹3000 है और आप पेमेंट के लिए UPI चुनते हैं। नए नियमों के तहत, रेलवे मर्चेंट MDR के तौर पर ₹5 का पेमेंट करेगा। आपको अभी भी ₹3000 ही देने होंगे, न कि ₹3,005।

इसमें जो 5 रुपये अधिक है उसका बोझ रेलवे खुद वहन करेगा। अगर आपकी ट्रेन टिकट की कीमत 2 हजार रुपये से कम की है तो UPI ट्रांजैक्शन पर MDR शुल्क नहीं लगेगा। नए नियम के तहत, ₹2000 से ज्यादा के रेगुलर पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांज़ैक्शन पर 0.4% MDR लगता है, जबकि रेलवे जैसे कुछ खास सेक्टर के लिए रियायती फ्लैट रेट तय किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version