यरूशलम. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु केन्द्रों पर हमला करने संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ”साहसिक निर्णय” की रविवार को सराहना की और कहा कि इसने ”शक्ति के जरिए शांति” को दर्शाया है. अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केन्द्रों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया जिसका उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाना है. नेतन्याहू ने कहा, ” ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का आपका (ट्रंप का) साहसिक निर्णय इतिहास बदल देगा.”

इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, ”ऑपरेशन राइजिंग लॉयन में इजराइल ने वाकई कमाल कर दिखाया. लेकिन आज रात ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका ने कार्रवाई करके शानदार काम किया. उसने वह कर दिखाया है जो दुनिया का कोई भी दूसरा देश नहीं कर सकता.” इजराइल ने 13 जून को ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया था. इजराइल वर्षों से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को अस्तित्व के लिए खतरा बताता रहा है वहीं ईरान ने लगातार कहा है कि उसका परमाणु शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है.

नेतन्याहू ने जोर देकर कहा, ”उनके (ट्रंप) नेतृत्व ने आज इतिहास बनाया जो पश्चिम एशिया को आगे समृद्धि और शांति की ओर ले जाने में मदद कर सकता है.” इजराइल के प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, ”राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं ‘शक्ति से शांति. पहले शक्ति आती है, फिर शांति आती है.” वहीं इजराइल के राष्ट्रपति आइजैक हज.रग ने ईरानी परमाणु केन्द्रों पर अमेरिकी हमले को एक ‘निर्णायक क्षण’ और ”स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और सुरक्षा” के सिद्धांतों की जीत करार दिया. हज.रग ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मानव इतिहास के पन्नों में यह एक ऐसा क्षण है जब स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और सुरक्षा के सिद्धांतों की जीत हुई है.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version