एडिनबर्ग. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को गाजा पट्टी पर अपने रुख में बदलाव करते हुए क्षेत्र में मानवीय स्थिति पर चिंता जताई और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू से कदम उठाने का आग्रह किया. गाटा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध से क्षेत्र में खाद्य सामग्री सहित अन्य चीजों की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे वहां लोगों पर भुखमरी का खतरा मंडराने लगा है.

ट्रंप ने सोमवार को स्कॉटलैंड में कहा कि अमेरिका और अन्य देश गाजा को धन और खाद्य सामग्री दे रहे हैं और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को इसका प्रबंधन करना होगा. ट्रंप ने कहा, ”मैं चाहता हूं कि वह (नेतन्याहू) सुनिश्चित करें कि उन्हें खाद्य सामग्री मिले. मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि उन्हें खाद्य सामग्री मिले.”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version