Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में प्रदर्शन रोकने के लिए सैन्य जवानों को तैनात किया, गर्वनर ने किया विरोध
International

ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में प्रदर्शन रोकने के लिए सैन्य जवानों को तैनात किया, गर्वनर ने किया विरोध

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में प्रदर्शन रोकने के लिए सैन्य जवानों को तैनात किया, गर्वनर ने किया विरोध
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पैरामाउंट. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिलिस में विरोध प्रदर्शनों को काबू करने के लिए ‘कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड’ के 2,000 जवानों को तैनात किया है जबकि गवर्नर गेविन न्यूसम ने संघीय सरकार के इस कदम पर आपत्ति जताई है. न्यूसम ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों और दंगारोधी पोशाक पहने संघीय आव्रजन अधिकारियों के बीच शनिवार को लगातार दूसरे दिन हुई झड़प के बाद एक बयान जारी कर ट्रंप प्रशासन के इस कदम का विरोध किया.

लॉस एंजिल्स के दक्षिण में लातिन मूल के वर्चस्व वाले पैरामाउंट शहर में ‘होम डिपो’ से सटे गृह विभाग के कार्यालय के सामने शनिवार को झड़पें हुईं. संघीय सुरक्षार्किमयों ने प्रदर्शकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस, फ्लैश-बैंग विस्फोटक एवं प्रभावित करने वाले गोले छोड़े जबकि जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी सीमा गश्ती वाहनों पर पत्थरबाजी की और सड़कों पर कूड़ा जला कर अवरोध पैदा किया.

आव्रजन अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को की गई छापेमारी के बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया है. अधिकारियों ने लॉस एंजिलिस के फैशन जिले और होम डिपो में छापेमारी भी शामिल थी. शहर में एक सप्ताह के दौरान गिरफ्तार किए गए आप्रवासियों की संख्या 100 से अधिक हो गई है. एक प्रमुख यूनियन नेता को विरोध प्रदर्शन करते समय गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन पर कानून प्रवर्तन में बाधा डालने का आरोप लगाया गया. व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि ट्रंप गार्ड को ”उस अराजकता से निपटने के लिए तैनात करेंगे जिसे पनपने दिया गया है”. यह स्पष्ट नहीं था कि सैनिक कब पहुंचेंगे.

डेमोक्रेट गवर्नर न्यूसम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह ”जानबूझकर उठाया गया भड़काऊ कदम है और इससे केवल तनाव बढ़ेगा”. गवर्नर ने बाद में कहा कि संघीय सरकार तमाशा खड़ा करना चाहती है. उन्होंने लोगों से हिंसक कदम से बचने का आग्रह किया. अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने संघीय सरकार द्वारा इस मामले में आक्रामक रुख अपनाने का संकेत देते हुए सेना तैनात करने की चेतावनी दी है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ”यदि हिंसा जारी रहती है, तो कैंप पेंडलटन में सक्रिय मरीन को भी तैनात किया जाएगा – वे हाई अलर्ट पर हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारतीय अर्थव्यवस्था का जापान को पीछे छोड़ना आत्मसंतुष्टि का कारण नहीं: डब्ल्यूईएफ पूर्व एमडी
Next Article सीबीआई ने संदेशखालि प्रकरण में महिला का बयान किया दर्ज
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 आज होगा जारी, छात्र Navabharat.news पर भी देख सकेंगे परिणाम

April 29, 2026

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.