Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026

1 जून से प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी देशी शराब, समीक्षा बैठक के बाद फैसला

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ट्रंप-पुतिन वार्ता के कुछ घंटे बाद रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, पांच लोगों की मौत
International

ट्रंप-पुतिन वार्ता के कुछ घंटे बाद रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, पांच लोगों की मौत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 7, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ट्रंप-पुतिन वार्ता के कुछ घंटे बाद रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, पांच लोगों की मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कीव. उत्तरी यूक्रेन के प्रिलुकी शहर पर बृहस्पतिवार को हुए ड्रोन हमले में एक शिशु, उसकी मां और दादी समेत कम से कम पांच लोग मारे गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के अनुसार सुबह होने से कुछ समय पहले शहर के रिहाइशी इलाके में छह ड्रोन ने हमला किया. यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लाइमेंको ने कहा कि हमले में जान गंवाने वाला बच्चा स्थानीय दमकल सेवा प्रमुख का पौत्र था.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने दमकल प्रमुख की पहचान 50 वर्षीय ओलेक्जेंडर लेबिड के रूप में की है. जेलेंस्की ने कहा, “वह अपने ही घर पर हुई घटना पर प्रतिक्रिया देने पहुंचे थे. पता चला है कि शाहिद ड्रोन ने उनके घर पर हमला किया.” हमले से कुछ घंटे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की थी.

ट्रंप के अनुसार, पुतिन ने “बहुत दृढ़ता से” कहा कि रूस रविवार को रूसी सैन्य हवाई अड्डों पर हुए यूक्रेन के आश्चर्यजनक ड्रोन हमलों का जवाब देगा. तीन साल से अधिक समय से जारी युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका के नेतृत्व में किए गए कूटनीतिक प्रयासों से कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई है, तथा यह भीषण युद्ध बेरोकटोक जारी है. यूक्रेन राष्ट्रीय पुलिस ने कहा कि हमले में जान गंवाने वाले एक वर्ष के बच्चे की मां दरीना शिहिदा एक पुलिस अधिकारी थी.

पुलिस बल ने ‘टेलीग्राम’ पर लिखा, “आज हमारे दिल दर्द से जल रहे हैं. यह सिर्फ एक नुकसान नहीं है – यह तीन पीढि.यों का जीवन उजड़ना है.” यूक्रेन के कई क्षेत्रों में ड्रोन हमले हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि प्रिलुकी में हुए हमले में छह लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह शहर राजधानी कीव से 100 किलोमीटर दूर स्थित है. यह शहर सीमा से काफी दूर है. जेलेंस्की ने कहा कि बीती रात दोनेत्स्क, खारकीव, ओडे, सूमी, चेरनिहीव, ड्निप्रो और खेरसोन सहित यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 103 ड्रोन और एक बैलिस्टिक मिसाइल हमला हुआ.

जेलेंस्की ने कहा, “यह एक और बड़ा हमला है. यह सबसे कड़े प्रतिबंध लगाने और सामूहिक रूप से दबाव डालने का एक और मौका है. ” पुतिन के साथ फोन पर हुई बातचीत में ट्रंप ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति ने बुधवार को उन्हें “बहुत दृढ़ता से” बताया कि वह रूसी हवाई अड्डों पर सप्ताहांत में हुए यूक्रेन के ड्रोन हमले का जवाब देंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पुतिन के साथ उनकी लंबी बातचीत हुई और “यह एक अच्छी बातचीत थी, लेकिन यह ऐसी बातचीत नहीं थी जिससे तत्काल शांति स्थापित हो सके.” यह पहली बार है जब ट्रंप ने रूस के अंदर यूक्रेन के हमले पर टिप्पणी की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकिसानों को बिजली उपलब्ध कराने में प्रमुख स्रोत हो सकते हैं सौर पैनल : चौहान
Next Article बिलासपुर के बाजार में आग लगने से 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026

संत-महात्माओं के दिब्य सानिध्य में भगवान आध शंकराचार्य जयंती महोत्सव संपन्न

April 28, 2026

1 जून से प्लास्टिक बोतलों में मिलेगी देशी शराब, समीक्षा बैठक के बाद फैसला

April 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.