कीव. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलना चाहेंगे, लेकिन इस बैठक को ”सार्थक” बनाने के लिए तैयारियां की जानी चाहिए. पुतिन ने टेलीविजन पर दिए गए संबोधन में कहा, ”मैं एक बैठक करना चाहूंगा, लेकिन इसकी तैयारी इस तरह से करनी होगी कि इससे नतीजे सामने आएं.” उन्होंने कहा कि ट्रंप से मिलकर उन्हें ”खुशी” होगी.

पुतिन ने मंगलवार को सऊदी अरब के रियाद में वरिष्ठ रूसी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच हुई बातचीत की सराहना की और कहा कि दोनों पक्ष बिगड़े हुए राजनयिक संबंधों को बहाल करने पर सहमत हुए हैं. पुतिन ने यह भी कहा कि ट्रंप ने स्वीकार किया है कि यूक्रेनी समझौते में उनकी उम्मीद से अधिक समय लग सकता है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version