2 डीजी और 6 एडीजी स्तर के अधिकारी भी शामिल
राष्ट्रवाणी, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 31 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। तबादला सूची में 2 पुलिस महानिदेशक (DG), 6 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), 5 पुलिस महानिरीक्षक (IG), 10 उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
आदेश के अनुसार पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गुरजिंदर पाल सिंह को महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी पदस्थ किया गया है।
एडीजी स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए एस.आर.पी. कल्लूरी को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन, रायपुर, प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक अभियोजन, विवेकानंद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (वित्त, योजना एवं प्रबंध), दीपांशु विजय काबरा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेल) एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात), अमित कुमार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं नारकोटिक्स टास्क फोर्स तथा डॉ. आनंद छाबड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं, डायल 112 एवं दूरसंचार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईजी स्तर पर भी बदलाव
ओमप्रकाश पॉल को पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था/सुरक्षा, अंकित कुमार गर्ग को पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं एसआईए, ध्रुव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक (CID+CCTNS+SCRB), बालाजी राव सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक, अजाक तथा प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, S4C एवं तकनीकी सेवाएं पदस्थ किया गया है।
DIG और अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां
मिलना कुर्रे को पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, जबकि पारुल माथुर को उप पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, मनीष शर्मा को उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन एवं चयन), अभिषेक मीणा को उप पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़-बस्तर तथा सदानंद कुमार को उप पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा गिरिजा शंकर जायसवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक, S4C एवं तकनीकी सेवाएं, एम.एल. कोटवानी को उप पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, प्रशांत कुमार ठाकुर को उप पुलिस महानिरीक्षक (CCTNS+SCRB), अजातशत्रु बहादुर सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक, राज्य आपदा प्रबंधन बल एवं अग्निशमन सेवाएं, विवेक शुक्ला को उप पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा तथा राजेश कुरेजा को उप पुलिस महानिरीक्षक, वित्त, योजना एवं प्रबंध की जिम्मेदारी दी गई है।
श्वेता राजमणि को उप पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार एवं डायल 112, रामकृष्ण साहू को उप पुलिस महानिरीक्षक, CID, मोहित गर्ग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन एवं चयन), रवि कुमार कुर्रे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, CID तथा यदुलाल अक्षय कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, CCTNS एवं अन्य अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।
वहीं चिराग जैन को सेनानी, 18वीं वाहिनी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी तथा अंजली विश्वकर्मा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात पदस्थ किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने यह आदेश 24 अगस्त 2026 को जारी किया है। आदेश में सभी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना को आगामी आदेश तक अस्थायी बताया गया है।


The post Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 31 आईपीएस अधिकारियों के तबादले appeared first on CGNews Online.

