राष्ट्रवाणी: पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक युवक की उदंती नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। यह पूरा मामला मैनपुर विकासखंड का है। डूमराबहाल चिंदा गांव निवासी राजकुमार (35) शनिवार को किसी कारणवश उदंती नदी में डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भी राहत और बचाव काम शुरु कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में उफनती नदियों और नालों के पास अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की है।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

