राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, दुधावा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना के तहत बनाई जा रही 6-लेन भारतमाला सड़क अपने उद्घाटन से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है। 4145 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना की निर्माण गुणवत्ता पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। कोंडागांव जिले के सरगी-बासनवाही सेक्शन में सड़क के बीचों-बीच लगभग 35 मीटर लंबी खतरनाक दरार सामने आई है, जबकि यह मार्ग अभी तक आम जनता के लिए शुरू भी नहीं किया गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब उद्घाटन से पहले ही सड़क का यह हाल है, तो भारी वाहनों के संचालन के बाद इसकी क्या स्थिति होगी। इसी तरह कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र में भी भारतमाला सड़क के कई हिस्सों में डामर उखड़ चुका है और कुछ जगह सड़क बैठ गई है। ग्रामीणों ने खुलकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है और तय गुणवत्ता मानकों की पूरी तरह अनदेखी की गई है। अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ और सड़क टूटने लगी है, जिससे रोज आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। दूसरी ओर, परियोजना अधिकारियों ने इस तकनीकी खामी के लिए लगातार भारी बारिश को मुख्य कारण बताया है। उनका कहना है कि भारी वर्षा के कारण सड़क के शोल्डर का हिस्सा धंस गया, जिससे बाहरी लेन में दरारें आई हैं। प्रभावित हिस्से में मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और मौसम साफ होने के बाद ही स्थायी सुधार किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष तकनीकी जांच की पुरजोर मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण में लापरवाही साबित होती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी पर कठोर कार्रवाई की जाए। छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाले इस राष्ट्रीय महत्व के कॉरिडोर में उद्घाटन से पहले खामियां सामने आने से एनएचएआई और एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने सवाल किया है कि क्या स्वतंत्र एजेंसी से जांच होगी और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
- गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे CM साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
- गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस साल अब तक 1242 म्यूल खातों पर कार्रवाई, 117 खाताधारक और 5 म्यूल एजेंट गिरफ्तार, करीब 3 करोड़ रुपए फ्रीज – राष्ट्रवाणी

