दुबई. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने बुधवार को पाकिस्तान और भारत के बीच ”संघर्ष विराम” सहमति का स्वागत किया और उम्मीद जतायी कि इससे दोनों पड़ोसियों के बीच शांति बहाल होगी. क्राउन प्रिंस मोहम्मद ने यह टिप्पणी सऊदी अरब की राजधानी रियाद में खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के नेताओं और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक के दौरान संबोधन देते हुए की.

सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद के हवाले से कहा, ”हम पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम सहमति का स्वागत करते हैं.” क्राउन प्रिंस ने उम्मीद जतायी कि इससे ”दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने और शांति बहाल करने में मदद मिलेगी.” भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में छह मई की देर रात को आतंकी ढांचे पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सटीक हमले किए थे. पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे.

भारतीय कार्रवाई के बाद, पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया. भारतीय सशस्त्र बलों ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन सहित कई पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर भीषण जवाबी हमला किया. भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को रोकने की सहमति बनी थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version