राष्ट्रवाणी: Raipur Crime : रायपुर. राजधानी रायपुर में युवती को जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है. छेड़छाड़ का विरोध करने पर सनकी युवक ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग दी. घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसका इलाज जारी है. मामला माना थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, छेड़छाड़ को लेकर युवती ने आरोपी का विरोध किया था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कथित तौर पर युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. गंभीर हालत में युवती को अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है. मामले की सूचना मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने आरोपी वीरू धीवर के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है. आरोपी ने किस कारण भ्यावह घटना को अंजाम दिया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version