राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार यूनीसेफ के तकनीकी सहयोग से समन्वित रणनीति तैयार करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबंधित विभागों को संयुक्त और परिणामोन्मुख कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री से बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में यूनीसेफ की भारत प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने मुलाकात की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन और बच्चों के समग्र विकास पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ माताएं और बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा आदिम जाति विकास विभाग को यूनीसेफ के सहयोग से कार्ययोजना तैयार करने कहा, जिससे शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और कुपोषण में कमी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सिंथिया मैककैफ्रे का शाल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मैककैफ्रे ने यूनीसेफ के 75 वर्ष पूरे होने पर भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी विशेष स्मारक डाक टिकट मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, प्रदेश में यूनीसेफ की प्रमुख सीमा कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
