UP IAS Transfer 2025: यूपी सरकार ने सोमवार की देर रात गोरखपुर, बहराइच और गोंडा समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए। अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर गृह एवं सतर्कता विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त बनाया गया है। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की।

गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। बहराइच की डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग और अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पद पर तैनाती दी गई है। कृष्णा करुणेश जिलाधिकारी गोरखपुर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, दीपक मीणा जिलाधिकारी गाजियाबाद से जिलाधिकारी गोरखपुर, रवींद्र कुमार मंदर डीएम प्रयागराज से डीएम गाजियाबाद, मनीष कुमार वर्मा डीएम गौतमबुद्धनगर से डीएम प्रयागराज, मेधा रूपम जिलाधिकारी कासगंज से जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर बनाई गई हैं।

प्रणय सिंह अपर आयुक्त (प्रशासन) गन्ना एवं प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी निगम लिमिटेड को डीएम कासगंज, आलोक सिंह जिलाधिकारी कानपुर देहात को विशेष सचिव राज्य संपति और राज्य संपत्ति अधिकारी, कपिल सिंह अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी कानपुर देहात, अक्षय त्रिपाठी जिलाधिकारी ललितपुर से जिलाधिकारी बहराइच, अमनदीप डुली विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से जिलाधिकारी ललितपुर, पवन कुमार गंगवार विशेष सचिव राज्य संपत्ति विभाग तथा राज्य संपत्ति अधिकारी को जिलाधिकारी मिर्जापुर, प्रियंका निरंजन जिलाधिकारी मिर्जापुर को जिलाधिकारी गोंडा बनाया गया है।

इसके अलावा जय नाथ यादव संयुक्त निदेशक दिव्यांग सशक्तिकरण निदेशालय को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, प्रणता ऐश्वर्या विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग को मुख्य विकास अधिकारी सीतापुर और मिनिष्ती एस को सचिव वित्त से गन्ना आयुक्त बनाया गया है।

प्रमोद कुमार उपाध्याय गन्ना आयुक्त को सचिव समाज कल्याण विभाग, डॉ. सारिका मोहन सचिव बेसिक शिक्षा को सचिव वित्त, अमृत त्रिपाठी मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी को सचिव उच्च शिक्षा विभाग, बिमल कुमार दुबे मंडलायुक्त झांसी को वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version