उत्तर कोरिया: उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त अभ्यास के बीच कई मिसाइलें दागी हैं। जापान ने भी मिसाइलें दागे जाने की पुष्टि की है। पश्चिम एशिया में विगत दो हफ्ते से जारी युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की तरफ से हुई इस कार्रवाई के बाद वैश्विक ताकतों के बीच टकराव बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है।
