राष्ट्रवाणी: सलमान खान (Salman Khan) मुकेश और नीता अंबानी के घर हुई गणेश चतुर्थी पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उनका लुक देख हर कोई दंग रह गया। सलमान खान का नया लुक हुआ वायरल।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम गणेश चतुर्थी पूजा में शामि हुए थे एक्टर साउथ फिल्म की तैयारी में जुटे हैं सलमान एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की गणेश चतुर्थी पूजा (Ganesh Chaturthi Puja) में नए लुक में शामिल होकर हर किसी का ध्यान खींच लिया।
14 सितंबर को मुकेश अंबानी (Mukesh Amb) के घर पर गणेश चतुर्थी पूजा का आयोजन किया गया था, जहां कटरीना कैफ, विक्की कौशल, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और कृति सेनन समेत बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे। इस गणेश पूजा में सलमान खान ने भी शिरकत की।
उन्होंने स्वैग मारते हुए सिंपल लुक में एंट्री की और देखते ही देखते उनका लुक छा गया। उन्होंने वॉन्टेड लुक में एंट्री मारी। उन्होंने अपने बालों को स्कार्फ से कवर किया।
लाइट ब्लू स्ट्रिप शर्ट और डेनिम जींस में एक्टर हैंडसम लग रहे हैं। सलमान खान का नया लुक देखकर लोग उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal) कुछ उनकी तुलना वॉन्टेड वाले लुक से कर रहे हैं तो वहीं कुछ अभिनेता के लुक को फिरोज खान (Feroz Khan) स्टाइल बता रहे हैं।
कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि अभिनेता का लुक आगामी साउथ फिल्म का है जिसे वह छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। खैर जो भी हो, फैंस सोशल मीडिया पर 60 साल के सल्लू की तारीफों के पुल भी बांध रहे हैं। सलमान खान के पास आगामी फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है।
वह जल्द ही मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास मच अवेटेड साउथ फिल्म भी है जिसका निर्देशन वामसी पेडीपल्ली कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी रिवील नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसका टाइटल मॉन्स्टर (Monster) होगा।
वहीं, सलमान खान किक 2 और टाइगर वर्सेस पठान में भी नजर आ सकते हैं।
