Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»उतार-च­ढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी ब­ढ़त के साथ बंद
Business

उतार-च­ढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी ब­ढ़त के साथ बंद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 14, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उतार-च­ढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी ब­ढ़त के साथ बंद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को शुरुआती गिरावट से उबरकर मामूली ब­ढ़त के साथ बंद हुए. मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 84 अंक च­ढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी में 31 अंक की तेजी रही. निवेशकों ने निचले स्तर पर प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली की, जिससे बाजार ब­ढ़त में रहा. इस दौरान एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयर), बैंकिंग और दूरसंचार क्षेत्र के शेयरों में लिवाली हुई.

कारोबार की शुरुआत में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 449.35 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,029.32 पर खुला. एनएसई निफ्टी 138.35 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,740.80 पर खुला. हालांकि, दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बाद में सुधार दर्ज किया और लगातार चौथे दिन ब­ढ़त के साथ बंद हुए. बीएसई सेंसेक्स 84.11 अंक यानी 0.10 प्रतिशत ब­ढ़कर 84,562.78 पर और एनएसई निफ्टी 30.90 अंक यानी 0.12 प्रतिशत च­ढ़कर 25,910.05 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इटर्नल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मास्युटिकल्स, एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, पावरग्रिड और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे.
दूसरी ओर इन्फोसिस, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी इंडिया और लार्सन एंड टुब्रो नुकसान में बंद हुए.

एसबीआई सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान और वायदा-विकल्प प्रमुख सुदीप शाह ने कहा, ”निवेशकों का ध्यान आगामी आरबीआई एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी बैठकों पर है. इसलिए उन्होंने फिलहाल इंतजार करना बेहतर समझा.” बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरा, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 0.06 प्रतिशत ब­ढ़कर बंद हुआ.

क्षेत्रवार बात करें तो दूरसंचार में 0.62 प्रतिशत, एफएमसीजी में 0.54 प्रतिशत, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 0.36 प्रतिशत, बैंकेक्स में 0.31 प्रतिशत, वित्तीय सेवाओं में 0.26 प्रतिशत, स्वास्थ्य सेवा में 0.22 प्रतिशत, उपयोगिताओं में 0.21 प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुओं में 0.16 प्रतिशत की तेजी हुई. दूसरी ओर आईटी, प्रौद्योगिकी, जिंस, आईटी, वाहन, धातु, तेल और गैस जैसे सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए. सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,346.5 अंक यानी 1.61 प्रतिशत च­ढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी 417.75 अंक या 1.64 प्रतिशत मजबूत हुआ.

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”बैंकिंग और एफएमसीजी शेयरों के समर्थन से बाजार लाभ में बंद हुआ. बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत ने धारणा को मजबूत किया. वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों में सकारात्मक बदलाव और मुद्रास्फीति में नरमी से आगे आय अच्छी रह सकती है.” उन्होंने कहा कि निवेशक मौजूदा स्तरों से निर्णायक कदम उठाने के लिए कुछ अतिरिक्त सकारात्मक संकेतों का इंतजार कर रहे हैं. आरबीआई की नीति बैठक और अमेरिकी व्यापार समझौते पर किसी भी सकारात्मक संकेत से बाजार की धारणा में तेजी बनी रहने की उम्मीद है.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल र्सिवसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख (संपत्ति प्रबंधन) सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ”बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सत्तारू­ढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को भारी बहुमत मिलने के बाद निफ्टी50 दिन के निचले स्तर से 150 अंक से ज्यादा ऊपर च­ढ़ गया.” उन्होंने कहा कि इस बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की कम होती उम्मीदों ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया.

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था. अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 383.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 3,091.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.51 प्रतिशत ब­ढ़कर 63.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरूस का कीव पर बड़ा हमला, चार लोगों की मौत और 27 लोग घायल
Next Article चीन ने नयी तरह के जंगी जहाज का समुद्री परीक्षण शुरू किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.