Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले

May 6, 2026

CM साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान

May 6, 2026

‘बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा भरोसा’: कुमार मंगलम बिड़ला की एंट्री से उछला Vodafone Idea का शेयर – |

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»रूस का कीव पर बड़ा हमला, चार लोगों की मौत और 27 लोग घायल
International

रूस का कीव पर बड़ा हमला, चार लोगों की मौत और 27 लोग घायल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रूस का कीव पर बड़ा हमला, चार लोगों की मौत और 27 लोग घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कीव. रूस द्वारा शुक्रवार तड़के यूक्रेन पर किए गए एक बड़े हमले में चार लोगों की मौत हो गई और राजधानी कीव के कई जिलों में इमारतों में आग लग गई व मलबा बिखर गया. यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कीव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने बताया कि आपात दल ने कई हमलों का जवाब दिया और इस दौरान कम से कम 27 लोग घायल हो गए.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि देश भर में हुए इस हमले में कम से कम 430 ड्रोन और 18 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने बताया कि देश के अन्य क्षेत्रों में हुए इस हमले का निशाना कीव था. जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह सुनियोजित हमला लोगों और नागरिकों को यथासंभव अधिक नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था.” उन्होंने बताया कि इस्कंदर मिसाइल के टुकड़ों से अजरबैजान दूतावास क्षतिग्रस्त हो गया.

शहर में कई शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गयी और हवाई सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय होने के बाद पंद्रह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. अधिकारियों ने बताया कि घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है.
शहर के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो सकती है. दार्न्स्किकी जिले में मलबा एक आवासीय इमारत के प्रांगण और एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर में गिर गया. गिरते हुए मलबे की चपेट में आने से एक कार में आग लग गई.

द्निप्रोव्स्की जिले में हमले के कारण तीन अपार्टमेंट, एक निजी घर और खुले क्षेत्र में आग लग गई. हमले से पोदिल्स्की जिले में पांच आवासीय और एक गैर-आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए. शेवचेंकोव्स्की जिले में जलता मलबा गिरने से एक खुले क्षेत्र और गैर-आवासीय भवन में आग लगी. होलोसीव्स्की जिले में हमले की वजह से एक अस्पताल में आग लग गई और एक गैर-आवासीय भवन को नुकसान पहुंचा.

देस्नियान्स्की और सोलोमियान्स्की जिलों में हमलों के बाद रिहायशी इमारतों में आग लग गई, वहीं सवियातोशिन्स्की जिले में एक निजी घर में आग लग गई. क्षेत्रीय प्रमुख मायकोला कलाश्निक ने बताया कि कीव क्षेत्र में रूसी हमलों से महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और घरों को नुकसान पहुंचा, जिससे कम से कम एक नागरिक घायल हो गया. उन्होंने बताया कि बिला त्सेरकवा में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleफिल्म ‘आगरा’ को सिनेमाघरों में शो नहीं मिल रहे, दर्शक साथ दें: निर्माता कनु बहल
Next Article उतार-च­ढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी ब­ढ़त के साथ बंद
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026
International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 आईएएस अधिकारियों के प्रभार बदले

May 6, 2026

CM साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान

May 6, 2026

‘बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा भरोसा’: कुमार मंगलम बिड़ला की एंट्री से उछला Vodafone Idea का शेयर – |

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.