Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»वैश्विक स्तर मजबूत रुख, विदेशी निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स 638 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,000 अंक के पार
Business

वैश्विक स्तर मजबूत रुख, विदेशी निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स 638 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,000 अंक के पार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
वैश्विक स्तर मजबूत रुख, विदेशी निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स 638 अंक चढ़ा, निफ्टी 26,000 अंक के पार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. स्थानीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला सोमवार को दूसरे कारोबारी सत्र में जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 638 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 26,000 अंक के ऊपर बंद हुआ. विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निवेश तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में और कटौती की उम्मीद से निवेशकों की धारणा सकारात्मक रहने से बाजार बढ़त में रहा. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 638.12 अंक यानी 0.75 प्रतिशत चढ़कर 85,567.48 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 671.97 अंक तक चढ़ गया था.

पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 206 अंक यानी 0.79 प्रतिशत चढ़कर 26,000 अंक के पार 26,172.40 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से ट्रेंट में सर्वाधिक 3.56 प्रतिशत की तेजी रही. इसके अलावा इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स, रिलायंस और मारुति प्रमुख रूप से लाभ में रहीं. दूसरी तरफ, भारतीय स्टेट बैंक सर्वाधिक 0.6 प्रतिशत नुकसान में रहा. इसके अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और टाइटन भी नुकसान में रहे.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”मजबूत नकदी और वैश्विक संकेतों के समर्थन से भारतीय बाजार ने साल के अंत की तेजी को बरकरार रखा है. इसका कारण 2026 में फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दर में और कटौती की उम्मीद है. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुद्ध लिवाली की, जिससे सकारात्मक माहौल और मजबूत हुआ. इसमें आईटी और धातु क्षेत्र में सबसे अधिक लाभ हुआ.” छोटी कंपनियों से जुड़ा बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक 1.12 प्रतिशत चढ़ा, जबकि मझोली कंपनियों का मिडकैप 0.86 प्रतिशत मजबूत हुआ. बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों में 2,796 के शेयर लाभ में, जबकि 1,514 शेयर नुकसान में रहे. 191 शेयर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ.

ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा, ह्लअमेरिकी डॉलर-रुपया विनिमय दर में स्थिरता और पिछले कुछ सत्रों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की घरेलू शेयरों की शुद्ध लिवाली के साथ चौतरफा खरीदारी देखने को मिली है. इसके साथ वायदा एवं विकल्प खंड में सौदों को पूरा करने के लिए व्यापक लिवाली देखने को मिल रही है.” उन्होंने कहा, ”अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में और ढील की उम्मीद से वैश्विक जोखिम लेने की प्रवृत्ति भी मजबूत बनी रही. इससे वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की प्रवृत्ति को बनाए रखने में मदद मिली.ह्व एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे.

यूरोप के प्रमुख बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,830.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबार में 5,722.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत बढ़कर 60.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रहा. शुक्रवार को सेंसेक्स 447.55 अंक चढ़ा था, जबकि एनएसई निफ्टी 150.85 अंक मजबूत हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरायगढ़ जिले के छात्रावास में बीटेक की छात्रा ने की आत्महत्या
Next Article बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की हत्या को लेकर कोलकाता में बांग्लादेशी उप उच्चायोग के समक्ष प्रदर्शन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

रुपये पर दबाव जारी: डॉलर के मुकाबले गिरावट, तेल कीमतों और ग्लोबल हालात ने बढ़ाई टेंशन – |

April 29, 2026
Business

मुनाफा बढ़ते ही उछले Coal India के शेयर, निवेशकों के चेहरे खिले – |

April 28, 2026
Business

Paytm पर RBI की बड़ी कार्रवाई: लाइसेंस रद्द होते ही शेयर लुढ़के, निवेशकों में हलचल तेज – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.