नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को देश के लक्ष्यों और आर्थिक वृद्धि पर लगातार ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने आत्मनिर्भरता के नजरिये और वैश्विक उथल-पुथल से निपटने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की बात भी कही. सूचना प्रौद्योगिकी, रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैष्णव ने 12वें वार्षिक पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) कार्यक्रम में यह बात कही.

उन्होंने कहा कि आज हर नीति-निर्माता के मन में एक महत्वपूर्ण सवाल यह है कि इस समय वैश्विक स्तर पर हो रहे तेज बदलावों से प्रभावी ढंग से कैसे निपटा जाए. उन्होंने कहा, ”यह बहुत ही रोचक समय है. हमें अपने देश में जो हासिल करना है, उस पर अपना ध्यान रहना चाहिए. हम अपनी अर्थव्यवस्था को कैसे बढ़ाना चाहते हैं, खुद को कैसे मजबूत बनाना चाहते हैं, ताकि दुनिया में जो तूफान हैं… हम उन्हें झेलने और अपने जहाज को उन बड़े तूफानों से पार करने के लिए पर्याप्त मजबूत हों.” मंत्री ने बाद में आपसी बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भरता’ के साथ विकास पर जोर दिया है.

उन्होंने कहा, ”हमें भारत में बनी चीजों को बड़े पैमाने पर अपनाना चाहिए. और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे उद्योगों को वह मजबूती मिले, जो उन्हें दुनिया में हो रही किसी भी उथल-पुथल का सामना करने के लिए पर्याप्त रूप से लचीला बनाए.” वैष्णव ने प्रतिभा विकास पर लगातार ध्यान देने पर भी जोर दिया.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version