अमेरिका के साथ तनाव के बीच वेनेजुएला की राजधानी कराकस में शनिवार तड़के अचानक दहशत का माहौल बन गया, जब शहर के कई इलाकों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार रात करीब 2 बजे (GMT 6 बजे) कम से कम सात जोरदार धमाके सुनाई दिए, वहीं आसमान में नीची उड़ान भरते विमानों की आवाज भी लोगों ने सुनी।

धमाकों की आवाज सुनते ही कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्थानों पर लोग सड़कों पर जमा होकर आसमान की ओर देखते नजर आए। हालांकि, इन धमाकों की वजह और स्रोत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिन्हें ईरान स्थित मीडिया संस्थान तेहरान टाइम्स और संघर्ष पर नजर रखने वाले हैंडल क्लैश रिपोर्ट ने साझा किया है। इन वीडियो में कथित तौर पर हवाई हमलों के दृश्य दिखाए जा रहे हैं।

अमेरिका-वेनेजुएला तनाव के बीच घटनाक्रम

कराकस में धमाकों की खबरें ऐसे समय सामने आई हैं, जब अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कैरेबियन सागर में अमेरिकी नौसेना का एक टास्क फोर्स तैनात किया है और वेनेजुएला के खिलाफ जमीनी हमलों की संभावना भी जताई है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ट्रंप ने बीते सोमवार को दावा किया था कि अमेरिकी बलों ने कथित तौर पर ड्रग तस्करी में इस्तेमाल होने वाले एक डॉकिंग एरिया को नष्ट कर दिया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह कार्रवाई अमेरिकी सेना ने की या CIA ने, और न ही सटीक स्थान का खुलासा किया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version