राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आज राह चलते एक स्कूटी सवार युवक पर कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक पर ताबड़तोड़ वार करते दिखाई दे रहे हैं। पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने स्कूटी सवार को रास्ते में रोककर उस पर करारा जवाब देते हुए तीखा हमला बोला । वीडियो में हमलावर धारदार हथियार से युवक के शरीर पर कई वार करते नजर आ रहे हैं। हमले के दौरान धारदार हथियार युवक की कमर में फंसता हुआ भी दिखाई दे रहा है। घटना के बाद घायल युवक खुद इलाज कराने अस्पताल पहुंचा। फिलहाल हमले के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर पुलिस में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, वारदात के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version