राष्ट्रवाणी: VIDEO : प्रतीक पटानयक, धमतरी. छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में बारिश के मौसम में ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ जाती है. पुल निर्माण नहीं होने से मरीजों को जान पर खेलकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है. नगर पंचायत लटियारा के चर्रा कच्छारपारा में आज सुबह भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई हैं. जहां ग्रामीणों ने बीमार व्यक्ति को खाट पर बिठाकर ओवरफ्लो नाला पार कराया. जानकारी के मुताबिक, चर्रा कच्छारपारा के गोपेश पटेल की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाना जरूरी था, लेकिन चर्रा का डुमर नाला लगातार बारिश के चलते उफान पर था. मजबूरी के बीच ग्रामीणों ने मरीज को खाट पर बिठाकर ओवरफ्लो नाले को पार करने का फैसला किया. चार लोगों ने खाट को ढोकर नाला के दूसरी तरफ पहुंचाया. ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में यह समस्या हर साल सामने आती है. नाले पर पुल नहीं होने से मरीजों, स्कूली बच्चों और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े. जिला कलेक्टर ने कहा कि बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, ऐसे में लोगों को ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए और सतर्कता बरतनी चाहिए. जिन क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, वहां प्रशासन की ओर से पहले ही राशन पहुंचा दिया गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. माडमसिल्ली डैम के गेट खुलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है और पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है. इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करते नजर आ रहे हैं. तीजा पर्व में महिलाएं अपने घर जाने के लिए जोखिम उठाकर पुल पार कर रही हैं. सामने आए वीडियो में तेज बहाव के बीच भरी बस और ट्रैक्टर जैसे भारी वाहन भी पुल पार करते दिखाई दे रहे हैं.
Trending
- कोयला पेंशन वृद्धि: सीएमपीएफओ ने तत्काल वृद्धि से इनकार किया, फंड स्थिरता की समीक्षा की जा रही है – भारतीय पीएसयू
- साय कैबिनेट की बैठक ख़त्म, दिवाली से ठीक पहले इन अहम प्रस्तावों को मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी, आप भी पढ़ें – राष्ट्रवाणी
- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में सतर्कता बरतने के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से उर्जाधानी में अलर्ट, कलेक्टर बोले, ‘पेयजल, भोजन, रोशनी और चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करें’ – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छुट्टी का ऐलान, इतने दिनों के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, चक्रवाती तूफान के चलते लिया गया बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ सरकार का सबसे भ्रष्ट डिपार्टमेंट कौन सा? ACB और EOW ने जारी किये हैरान कर देने वाले आंकड़े, आप भी देखें – राष्ट्रवाणी
- रूस में छत्तीसगढ़ के युवक को हिरासत में लिए जाने का दावा, बहन ने सरकार से मदद मांगी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर, धान बेचने के लिए घर बैठे ऐसे मिलेगा टोकन, जानिए पूरा प्रोसेस – राष्ट्रवाणी
