राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, राजनांदगांव। फारेक्स ट्रेडिंग में जमापूंजी गंवाने वाले 10 राज्यों के निवेशकों के 24 जुलाई की सुबह अचानक डोंगरगढ़ पहुंचने से हड़कंप मच गया। राजफाश हुआ कि नगर के कुछ व्यक्तियों ने लान्ग एशिया के नाम पर फारेक्स ट्रेडिंग शुरु की और इसमें निवेश करवाने के बाद रफूचक्कर हो गए। इसके बाद सभी निवेशकों ने एक दूसरे से बातचीत के बाद डोंगरगढ़ आने का फैसला लिया और एक साथ यहां आ धमके। इस पूरे मामले में 100 करोड़ से अधिक की ठगी की आशंका जाहिर की जा रही है। प्रकरण की शिकायत डोंगरगढ़ पुलिस से की गई है। इस पर जांच शुरू हो गई है और जल्द ही एफआइआर की संभावना है। बीते शुक्रवार को इस मामले में देश के विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक निवेशकों ने रेलवे चौक स्थित वेसलियन चर्च के पास एक मकान के बाहर एकत्र हुए। अचानक बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति सामान्य कराई। नागपुर से आए निवेशक रविशंकर बाघ ने बताया कि यहां के कुलजीत सिंह भाटिया, जोगेंद्र वर्मा, अभय कुनले और मयंक सहित कुछ लोगों ने लान्ग एशिया नामक ओनलिने फारेक्स ट्रेडिंग प्लेटफार्म के जरिए उनसे करोड़ों रुपये की कथित ठगी की है। वे यहां उनसे मिलकर बातचीत करने आए थे लेकिन संबंधित व्यक्ति नहीं मिले। पीड़ितों के अनुसार फरवरी 2026 से प्लेटफार्म ने तकनीकी समस्या का हवाला देते हुए भुगतान बंद कर दिया। इसके बाद निवेशकों की रकम प्लेटफार्म पर ही फंस गई। यहां पहुंचे निवेशकों ने दावा किया कि इस नेटवर्क में पांच लोग सक्रिय हैं और देशभर के एक लाख से अधिक निवेशक प्रभावित हुए हैं। बताया जा है कि निवेशक जिन पर आरोप लगा रहे हैं उनकी प्रोफाइल भी संदिग्ध है। दो वर्ष पहले तक जो साधारण जीवन जी रहे थे वे अचानक लग्जरी कार में सवार हो गए। आरोपितों के घर टाइल्स-मार्बल से चमकने लगे और उनकी पूरी लाइफस्टाईल ही बदल गई। मौके पर मौजूद निवेशकों ने बताया कि वे पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश सहित करीब 10 राज्यों से डोंगरगढ़ पहुंचे थे। उनका आरोप है कि आनलाइन बैठकों, इंटरनेट मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों से लोगों को फारेक्स ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाकर निवेश कराया गया। फारेक्स ट्रेडिंग का मतलब विदेशी मुद्राओं, जैसे डालर, यूरो या पाउंड की खरीद-बिक्री करना है। इसमें मुद्रा की कीमत बढ़ने या घटने पर लाभ कमाने का प्रयास किया जाता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय बाजार है, लेकिन इसमें जोखिम भी काफी अधिक होता है। भारत में फारेक्स ट्रेडिंग केवल आरबीआई और सेबी के नियमों के तहत अधिकृत प्लेटफार्म पर ही वैध है। हमें फारेक्टस ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की शिकायत मिली है। शिकायती आवेदनों के आधार पर जांच की जा रही है और इस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। भूषण चंद्राकर, थाना प्रभारी, डोंगरगढ़ फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर कुलजीत भाटिया ने स्कीम चलाई। मैंने भी 20 लाख लगाए। अब पैसे वापस नहीं निकल रहे हैं।
Trending
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला

